लो वसंत आया है
लो वसंत आया है,
खुशियों वाला नया साल लाया
है।
नीले आसमान के ललाट पर
भोर के उगते सूरज ने
बिदियाँ सजाई है।
सिंदूरी आँचल ओढ़े सुबह
खुशियां जग में लाई हैं,
चिड़ियों की चहचहाट ने जैसे
दिन से रात का परदा हटाया
है।
लो वसंत आया है
खुशियों भरा नया साल लाया
है।
नदिया का कल कल बहता पानी,
कह रहा जैसे एक कहानी।
बहा दो दिल से दुखों को
सारे
शुरू करो फिर से नई
जिंदगानी।
उगता सूरज नई उम्मीदों का
पैगाम लाया है ।
Comments
Post a Comment